फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला, सहसवान के लोगों को अब नहीं होगी पेयजल की दिक्कत

विज्ञापन
सहसवान में बना ओवर हेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे कछला और सहसवान नगर के लोगों के लिए अब राहत मिल सकेगी। जल निगम की ओर से 2022 में शुरू की गई पेयजल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस माह के अंत तक टंकी से पूरी तरह जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर जल निगम की ओर से टेस्टिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सहसवान नगर पालिका में जल निगम की ओर से पुराने मोहल्ले के अलावा नई कॉलोनियों में 64.93 लाख रुपये से पेयजल पाइप लाइन डालने की शुरुआत अक्तूबर 2022 में की गई थी। इसे अक्तूबर 2024 तक पूरा होना था। इस दौरान चार ओवरहेड टैंक, छह नलकूप की बेरिंग और 120 किलोमीटर लाइन बिछाने के साथ ही पानी के कनेक्शन किए जाने थे। तकनीकी कारणों और कुछ प्रशासनिक अड़चनों के चलते कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका। यहीं हाल कछला नगर पंचायत का है। वहां पर 13.48 लाख रुपये से सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना था। अब कार्य में तेजी लाई गई है और पाइपलाइन बिछाने से लेकर मोटर फिटिंग समेत काम पूरे किए जा चुके हैं। वर्तमान में पानी की सप्लाई को लेकर टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

वर्जन-
- टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा जो छोटे-छोटे काम रह गए हैं। उनको पूरा किया जा रहा है। पेयजल गुणवत्ता की जांच के बाद ही अंतिम रूप से सप्लाई शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को शुद्ध और पानी की आपूर्ति की जा सके। - राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें