फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा सहसवान नगर में बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुहल्ला शहबाजपुर के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। सहसवान में कछला मार्ग निवासी कय्यूम (56) अपनी पत्नी कमर जहां (52) के साथ बदायूं से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। वह जब एक ढाबे के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस हादसास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दंपती को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने कय्यूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी कमर जहां का प्राथमिक इलाज कर उन्हें भर्ती कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। वहीं घेराबंदी कर लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक फरार हो गया। कय्यूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें