फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर अचानक आए सांड़ से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव खैरी के निकट गैस एजेंसी गोदाम के पास सड़क पर अचानक से दौड़ता हुआ आया सांड़ बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी उदलराम पुत्र सियाराम और मेहरवान पुत्र गणेश सिंह मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से उघैती क्षेत्र से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर गांव खैरी के निकट गैस गोदाम के पास पहुंची, तभी झाड़ियों से एक सांड़ तेजी से दौड़ता हुआ सड़क पर आकर उनकी बाइक से टकरा गया।
बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से घायलों को बिल्सी सीएचसी ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि हाईवे पर हर समय छुट्टा सांड़ विचरण करते रहते हैं। इसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी गांव खैरी के लोग हादसे में घायल हो चुके है। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें