फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढे में उछली बाइक, गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते रामस्नेही के परिजन। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी रामस्नेही (55) पत्नी शिवनारायण की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को वह अपने बेटे भूरे के साथ उसकी ससुराल जा रहीं थीं। इस्लामनगर बहजोई रोड पर शाम तीन बजे सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। इसके बाद महिला उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर गई। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


बेटे भूरे ने बताया कि उसकी ससुराल में दावत थी। मंगलवार को वह मां को लेकर बाइक से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कला जा रहा था। शाम करीब तीन बजे अल्लैहपुर गांव के पास से गुजरते समय दूसरी बाइक से बचते हुए उनकी बाइक का पहिया सड़क के गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे उछलकर मां सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें