फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
तेजपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
दहगवां। पिता के साथ खेत में देसी खाद डाल रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इलाज को ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के ग्राम खरखोल निवासी तेजपाल (20) पुत्र होरीलाल मंगलवार की सुबह अपने पिता के साथ खेत में देसी खाद डालने का काम कर रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद उतारते समय नीचे लटकती हाईटेंशन लाइन से हाथ छू जाने पर वह झटके के साथ नीचे आ गिरा। पिता होरीलाल ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। वह तेजपाल को उठाकर सहसवान के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे दहगवां सीएचसी ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतक के पांच भाई और तीन बहने हैं। यह भाइयों में चौथे नंबर का था। इसी वर्ष चार मई को इसकी शादी हुई थी। तेजपाल की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें