स्थानीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीके गुप्ता और एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय के नेतृत्व में बकाया वसूली टीम ने अहीरटोला मोहल्ले में अभियान सुबह में शुरू किया। बकाएदारों की सूची के आधार पर कार्रवाई के दौरान 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
बदायूं जिले में विद्युत निगम की टीमों ने गुरुवार को बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया। उझानी में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए अहीरटोला मोहल्ले में अभियान चला। इस दौरान 55 कनेक्शन काटे गए। करीब छह लाख रुपये बकाया वसूल किए गए।
विज्ञापन
स्थानीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीके गुप्ता और एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय के नेतृत्व में बकाया वसूली टीम ने अहीरटोला मोहल्ले में अभियान सुबह में शुरू किया। बकाएदारों की सूची के आधार पर कार्रवाई के दौरान 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इन उपभोक्ताओं पर 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया है।
इसके अलावा बकाएदारों से करीब छह लाख रुपये की वसूली की गई है। बकाएदारों में कई लोगों ने बिलों में खामियों की शिकायत भी अफसरों से की। उपभोक्ता चंदपाल ने बताया कि बिल ठीक कराने के लिए वह दो- तीन बार उपकेंद्र पर गए, लेकिन उनका बिल अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इस पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें बिल ठीक कराने का भरोसा दिलाया है। इससे पहले दो- तीन उपभोक्ताओं की बिजली कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
191 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 37 लाख की वसूली
उघैती में विद्युत उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान के लिए छह टीमें गठित की गईं। इसमें अवर अभियंता उघैती अशोक कुमार एवं कर्मचारी अनुराग मिसरा, मनोज भारद्वाज, भोलानाथ, इंतजार हुसैन, संजीव वार्ष्णेय ने अलग-अलग मोहल्लों में जाकर कनेक्शनों की जांच की। कनेक्शनों का लोड भी देखा।