फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टैंड की बजाय सड़क पर खड़ी कर रहे बस, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 20 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाहरी डिपो की बसों के चालक स्टैंड के अंदर बसों को न ले जाकर सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इस वजह से बसों की लंबी लाइन लग जाती और जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। बुधवार को यह जाम आंबेडकर पार्क व पुलिस लाइन चौराहे तक दिनभर रूक-रूक कर लगता रहा। इस समय होली के बाद लोग वापस लौट रहे हैं, ऐसे में बस स्टैंड पर अधिक भीड़ उमड़ रही है। लोगों को पैदल निकलने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर में बाहरी डिपो की बसें जाम का कारण बन गईं हैं। चालक-परिचालक सड़क पर ही बस खड़ी करके चाय नाश्ता, खाना खाने के लिए चले जाते हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक बस को सड़क पर खड़ी करके चालक-परिचालक चले गए, उसके पीछे बाहरी डिपो की तमाम बसें खड़ी हो गईं। बसों की लाइन आंबेडकर पार्क तक लग गई। ऐसे में बाइक सवारों को लावेला चौक होकर बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। पैदल राहगीर भी इस जाम में फंसकर रह गए। बमुश्किल लोग निकल सके। वहीं, रोडवेज से सटा वाटर वर्क्स रोड दिनभर डग्गामार वाहनों के कब्जे में रहता है। बस अड्डे के पास बसों की अराजकता को कम करने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी नहीं मिलता है। इस वजह से चालकों के हादसे और भी बुलंद रहते हैं।
-
दुकानदारों को हो रही परेशानी
आंबेडकर पार्क रोड पर चाय नाश्ते की दुकान के मालिक मुनीश उर्फ भूरे ने बताया कि दुकान के सामने बाहरी डिपो के चालक बस को लगाकर चले जाते हैं, ऐसे में दुकान पर आने वाले ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी वजह से दुकानदारी बहुत कम हो गई है। बसों को सड़क पर खड़ी करने से रोकने की मांग सभी दुकानदार कर चुके हैं।
विज्ञापन


दुकान तक नहीं पहुंच पाते ग्राहक
सलमानी सैलून के मालिक यासीन सलमानी का कहना है कि दुकान के सामने जब तक बसें लगी रहती हैं तो दुकान दिखती नहीं है। इस वजह से ग्राहक दुकान पर नहीं आ पाता। इसका असर दुकानदारी में भी पड़ रहा है। अधिकारी से अनुरोध है कि बसों की अराजकता को काम कराएं।

सड़क पर बसों को न खड़े करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी अगर चालक परिचालक नहीं मान रहे हैं तो संबंधित डिपो को लिखकर भेजा जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी। बदायूं डिपो की बस खड़ी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें