नगर के भूदेवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाए जाने के लोगों को और जागरूक करने की अपील की गई।
प्रिंसिपल प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि कोई अभियान तब तक सफल नहीं होता है, जब तक उसके प्रति लोगों को जागरूक नहीं किया जाता। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। स्टाफ ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संजीव माथुर, कुलदीप तिवारी, राजेंद्र कुमार शर्मा, मोरपाल शाक्य, आकाश पाठक, प्रदीप सक्सेना, सिराज अहमद, पूजा, सीमा वर्मा, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति, मृदुल चौहान आदि मौजूद रहे।