फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टर प्रतियोगिता में भव्या मौर्या प्रथम और सुरभि द्वितीय

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान पोस्टर दिखाती छात्राएं।स्रोत: संस्था
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित डायरिया रोको अभियान के तहत वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि डायरिया का सही इलाज ओआरएस का घोल और जिंक के टेबलेट हैं। इसे उम्र के अनुसार निश्चित अवधि और निश्चित मात्रा में लेना बहुत जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डायरिया रोको अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता में भव्या मौर्या प्रथम, सुरभि भारती दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। इन छात्राओं को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. सरिता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, अध्यापक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, शशांक दुबे और दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें