फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेहंदी प्रतियोगिता में गायत्री, सुमन व शिवांगी ने मारी बाजी

विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं समसपुर बल्लू स्कूल की बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने मेहंदी और सुलेख प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में गायत्री ने प्रथम, सुमन यादव ने द्वितीय और शिवांगी ने तृतीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में गौरव, सौरभ, सुवेक कुमार, निशा, शिवांगी, नितेश, विकेश, मिंटू, नेहा का प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल समसपुर बल्लू में बालिकाओं की मेहंदी रचाओ और बालकों की सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सावन में त्योहारों के चलते बालिकाओं ने अपने अपने हाथों पर मेहंदी रचाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं, बालकों ने सुलेख प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं में इन प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजन यादव ने कहा कि जूनियर के बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों में क्रियात्मकता की आवश्यकता होती है। मेहंदी प्रतियोगिता का परिणाम सहायक अध्यापिका कल्पना ने घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें