फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 18 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची भरतपुर की टीम

विज्ञापन
आसिफ को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को सखामई और भरतपुर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें भरतपुर ने सखामई टीम को 18 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

सखामई के कप्तान गौरव ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते भरतपुर की टीम ने 141 रनों का स्कोर बनाकर आलआउट हो गई। इसमें अभिषेक चौधरी और आसिफ ने 40-40, सुधांशु ने 22 और शिवम चौधरी ने 11 रनों का योगदान दिया। सखामई की ओर से गेंदबाजी करते विकास ने पांच, रामकृष्ण ने तीन, कृष्णा और तिलक सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 142 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सखामई टीम के सारे खिलाड़ी 124 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के रामकृष्ण ने 47, राहुल ने 20, कृष्णा ने 10 और तिलक सिंह ने 10 रन बनाएं। भरतपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने तीन, आसिफ ने तीन, अभिषेक और गौरव ने दो-दो विकेट लिए।
इस प्रकार भरतपुर की टीम को 18 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आसिफ को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, पप्पू यादव, उदयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, टीटू मीना, शभित मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें