बदायूं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विकास खंड वार प्रतिदिन किया जा रहा है। बुधवार को दातागंज और दहगवां क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
दातागंज नगर में तिरंगा यात्रा बुधवार को जूनियर हाईस्कूल से शुरू हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भारत माता की जय, वंदेमातरम व पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारेबाजी के बीच निकाली गई। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भइया) के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का समापन ब्लाॅक परिसर हुआ। विधायक ने कहा कि आतंक को पालने वाला पड़ोसी देश पाकिस्तान ने निर्दोष निहत्थे नागरिकों पर पहलगाम में घटना घटित कराई। उसका हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र प्रताप सिंह, अनूप गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह दहगवां कस्बे में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में आतंकी में मासूम नागरिकों की जान गई। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में इस आतंकी हमले को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना का यह पराक्रम हर भारतीय के मन में स्वाभिमान पैदा करता है। इस मौके पर मंयक गुप्ता, नरेश चद्र गुप्ता, नमित गुप्ता, अमित गुप्ता आदि रहे।
बिल्सी में भाजपा के प्रदेश मंत्री, डीपी भारती और मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अंबियापुर ब्लाक परिसर से शुरू हुई यात्रा बाईपास, शेखपुर चौराहा, सहकारी गोदाम रोड होते हुए बाजार में पहुंची। इसके बाद अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर उघैती के ललतेश कुमार, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, गगन राठी, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद शर्मा, वरुण शंखधार, मुकेश चौहान, देवराज, मुजाहिद खां, डाॅ. हैदर अली खां, रामबहादुर शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
दहगवां में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद
दहगवां में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद