फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवसंवत्सर पर दीं शुभकामनाएं, केसरिया ध्वज लहराए

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
navsamvat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- हिंदू जागरण मंच की ओर से निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

- कई जगह हुए कार्यक्रम, लगाए गए धार्मिक नारे
नवसंवत्सर परंपरागत एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर मनाया गया। हिंदू जागरण मंच ने शहर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर बाइक रैली निकालकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सभी कार्यकर्ताओं ने गोमाता पर होने वाले अत्याचारों को रोकने का संकल्प लिया। रैली की अगुवाई जिला अध्यक्ष प्रभात सक्सेना और संयोजन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने किया।
जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मात्रम, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम...जय श्रीराम के नारों से रैली की शुरुआत नगला मंदिर से हुई। जवाहर पुरी, इंद्राचौक, गांधी ग्राउंड, छह सड़का, बड़ा बाजार, हलवाई चौक, पुराना बाजार आदि स्थानों से होते हुए सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। रैली में प्रशांत शर्मा, प्रदीप सक्सेना, बासुदेव शास्त्री, नरेंद्र गुप्ता, लोकेश प्रताप सिंह, जीत, दिनेश, राजेश, अंकुर, विश्वनाथ, विवनेश, मोहित, अशोक शर्मा, अंकुर, अभिषेक, राजेंद्र, दीपक, विकास, विवेक, सुरेशदेव, अमर, प्रमोद, हीरा सागर, अवधेश, नन्हें, बब्लू, सुमित, आयुष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बिल्सी नगर के बाईपास मार्ग स्थित देववाणी मंदिर परिसर में संस्कार भारती ने भारतीय नववर्ष का स्वागत सुबह सूर्य की पहली किरण को गंगाजल से अर्घ्य देकर किया। महामंत्री पीयूष राठी ने संस्कार भारती के धैर्य गीत गाया। मंदिर के महंत ने भी विभिन्न मंत्रोपचार के बाद भारत माता की पूजा अर्चना की। सभी को चंदन तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दी। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, गौरव, पीयूष राठी, नरेंद्र गरल, वीरेंद्र वर्मा, इंद्रभषण पाठक,  प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अरविंद जी, शिवम कुमार, राजीव कुमार शर्मा,  राहुल झांवर, प्रदीप सिंह, अवधेश पाराशर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। गांव बांसबरोलिया स्थित ऋषि आश्रम पर भी नव वर्ष हवन-यज्ञ कराया  गया। इस मौके पर वेदव्यास शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, आशीष सक्सेना, शिव  गौड़, गोविंद शर्मा, पन्नालाल, राजू, रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे। सहसवान के नवादा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवसंवत्सर मनाया गया। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री आलोक माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय मान्यतानुसार नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष प्रेमस्वरूप गुप्ता ने की। इस मौके पर आरएसएस के तहसील प्रचारक  रविंद्र, प्रधानाचार्य श्रीपाल कटियार, सुभाष गौड़, पीयूष माहेश्वरी, डॉ. स्वराजचंद्र गुप्ता, सुबोध शर्मा, नगर  कार्यवाह रामौतार, विद्यार्थी  कार्यवाह शिवम, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

वजीरगंज में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में पथ संचलन कर नगरवासियों को नव वर्ष की  शुभकामनाएं दीं। पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। पथ संचलन हाईवे से होता हुआ आंवला रोड, वनिया   मोहल्ला, भुर्जी टोला, छोटी बजरिया, खिन्नी मोहल्ला, होली चौक, काली मंदिर, मोहल्ला गोपालपुर से होता हुआ पुन: सरस्वती शिशु मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुआ। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानों एवं घरों पर लिखी भगवा झंडियां लगाकर सबको नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। पथ संचलन में डॉ. नंद किशोर वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सार्थक गुप्ता, राजेंद्र वार्ष्णेय, मुरली मनोहर गुप्ता, राजगोपाल वार्ष्णेय, संजू गुप्ता, अनिल गुप्ता, उमेश चंद्र वार्ष्णेय, बंटू, राजेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। शहर में भारतीय शौर्य संस्थान के मुख्यालय पटियाली सराय में भारतीय नववर्ष का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। संस्थान के संस्थापक डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने नवसंवत्सर का महत्व बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें