ट्राफी जीतकर खुशी जाहिर करते बेहटा ब्लू कैप्स टीम के खिलाड़ी। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को बेहटा ब्लू कैप्स और बेहटा सुपर इंडियन टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बेहटा ब्लू कैप्स ने बेहटा सुपर इंडियन टीम को चार विकेट से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा किया।
बेहटा सुपर इंडियन टीम के कप्तान प्रदुयमन पुरी ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 144 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें कप्तान प्रदुयमन पुरी ने 29, रामकृष्ण ने 22, शोभित ने 44 और गोविंद ने आठ रन बनाए।
बेहटा ब्लू कैप्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए वीके ने चार, डीके ने दो और अमित ने एक विकेट लिया। इसके बाद 145 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा ब्लू कैप्स टीम ने 19 ओवर तीन गेंदों पर छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच को जीत लिया।
बल्लेबाज कप्तान राजा वार्ष्णेय ने 22, अमित उपाध्याय ने 35, डीके ने 12 और प्रियांशु ने 39 रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान प्रदुयमन पुरी ने एक, रामकृष्ण ने दो और गोविंद ने तीन विकेट लिए। विजेता टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अमित उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, योगेश गुप्ता, प्रशांत पूरी, नत्थूलाल गुप्ता, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।