बदायूं। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत दिखाई दी।
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में पहले से तनाव और उत्सुकता बनी हुई थी। परीक्षा केंद्र पर गहन चेकिंग के बाद में अभ्यार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। प्रश्न पत्र आने से पहले अभ्यार्थियों के चेहरे पर काफी शिकन देखने को मिली, लेकिन प्रश्नपत्र मिलने के बाद अधिकांश अभ्यर्थियों ने राहत महसूस की। परीक्षा देकर निकले अभ्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल और संतुलित था।
सामान्य ज्ञान, भाषा और अभिरुचि से जुड़े अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। कुछ प्रश्नों ने थोड़ा सोचने पर मजबूर किया, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही। हालांकि, निगेटिव मार्किंग होने की वजह से अभ्यर्थियों ने बहुत सोच समझकर जवाब दिए। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। गर्मी को देखते हुए पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था। संवाद
-
उम्मीद के मुताबिक आया प्रश्नपत्र
फोटो-49
प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक आया। अधिकांश प्रश्न पहले पढ़े गए विषयों से जुड़े थे। समय प्रबंधन ठीक रहा, इसलिए सभी प्रश्न हल कर लिए।
-विनोद कुमार, कुंडरा
फोटो-50
सामान्य ज्ञान और भाषा खंड अपेक्षाकृत आसान रहा। कुछ प्रश्नों में भ्रम की स्थिति थी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया और अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
-रिंकू, ककोड़ा
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद