जगत। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत में 52 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के पास आयोजित 16वें क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कुंदननगला और सखानू के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में कुंदननगला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सखानू को सात विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सखानू की टीम ने निर्धारित ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंदननगला की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन विकेट खोकर 92 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कुंदननगला की ओर से आयुष यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हार के बावजूद सखानू टीम के खिलाड़ियों ने विजेता टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद