शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए भेजे गए बजट प्रस्ताव में अधिकांश को काट दिया गया। निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण को भी कुछ नहीं मिला। बजट में सिर्फ वेतन मद पर ध्यान दिया गया है।
बेसिक की बुनियादी शिक्षा को सुधारने के लिए बनाए गए बजट में तमाम प्रस्ताव भेजे गए थे। इसमें से कई निर्माण संबंधी भी प्रस्तावों को शामिल किया गया था। बेसिक विभाग के लोगों की मानें तो इस बार भी बजट में कटौती की गई है। हालांकि यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। बताते हैं कि निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर असहमति जता दी है। वहीं नए स्कूलों पर सहमति मिली है या नहीं यह देखना बाकी है। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह बताते हैं कि बजट प्रस्ताव की बैठक हो चुकी है। इसमें निर्माण संबंधी बजट प्रस्ताव काटे जाने की बात सामने आई है। अभी इस संदर्भ में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। शासन स्तर से जानकारी मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।