फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरौर ने वजीरगंज को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
अंकित को मैन ऑफ द मैच देते गांव के छत्रपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
अंकित बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। गांव ओया में ऑल स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को पहला मैच वजीरगंज और बरौर के बीच खेला गया। जिसमें बरौर ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
बरौर के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बाद में वजीरगंज की पूरी टीम 11 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। विशाल और अमन ने 32 रन की साझेदारी की। बरौर टीम के अंकित और बॉबी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बरौर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया। 33 रन की शानदार पारी खेलने वाली अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ राजेश्वर सिंह पटेल और शिवम ने किया। इस मौके पर अश्वनि, विशाल, सार्थक, जितेंद्र, विकाश, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें