बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के छह अगस्त को हुए सालाना चुनाव के रुके हुए परिणाम को जिला बार की एल्डर्स कमेटी ने घोषित कर दिया। परिणाम के अनुसार रचित कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया है।
जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद की मतगणना में रचित कुमार गुप्ता को 260 वोट जबकि दूसरे नंबर पर राजवीर सिंह को 259 वोट मिले थे। राजवीर सिंह ने पुन: मतगणना कराने की मांग करते हुए आपत्ति दाखिल की थी। एल्डर्स कमेटी ने राजवीर सिंह की आपत्ति खारिज करते हुए रचित कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर मतगणना पूरी न होने के कारण परिणाम रोक दिया था। सोमवार को मतगणना पूरी होने के बाद एल्डर्स कमेटी ने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर दिवाकर वर्मा, कोमेंद्र सिंह, ओमपाल माथुर, विनोद बाबू सक्सेना, गौरव माहेश्वरी और पूनम राघव की जीत की घोषणा की। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी 12 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे।