फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर-भवीपुर में प्रधान पद को हुआ मतदान

Thu, 30 Apr 2015 11:38 PM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड क्षेत्र के गांव भानपुर और भवीपुर में प्रधान पद के लिए आज मतदान हुआ। दोनों गांवों में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

गांव भानपुर में प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में पंकज राना, इंद्रपाल सिंह, मुनेद्र पाल सिंह और राजीव शर्मा थे। चार बूथों पर मतदान हुआ। देर शाम तक मतदाताओं ने मतदान के प्रति भारी रूचि दिखाई। कुल 1437 वोट पड़े। इधर, गांव भवीपुर में चित्रप्रकाश और रामकुमार के बीच मुकाबला था। दो बूथों पर 846 वोट पड़े। शांतपूर्ण मतदान हुआ। भवीपुर में 63 प्रतिशत वोट पड़े। इस दौरान एसडीएम गुलाबंचंद्र, सीओ राजवीर सिंह और प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें