फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैडमिंटन और लॉन टेनिस प्रतियोगिता छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन और लॉन टेनिस प्रतियोगिता छह से नौ नवंबर तक होगी। खेल विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूल, काॅलेजाें से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के निर्देश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि खेलों में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल-कॉलेजों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता छह नवंबर और बालिका वर्ग की सात नवंबर को होगी। आठ नवंबर को जूनियर बालक वर्ग की लॉन टेनिस और नौ नवंबर को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें