फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम

Mon, 30 Oct 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun Road Accident : बदायूं के उसावां क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल है। डीएम ने  हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।  
 
विज्ञापन
बदायूं सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे उसावां थाना क्षेत्र में नवीगंज के पास हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया, जिसने भी हादसे की खबर सुनी वो स्तब्ध रह गया। यहां स्कूल बस और वैन की टक्कर होने से चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल है। हादसे में 20 बच्चे घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। कई बच्चे वैन और बस में दर्द से कराह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। कई घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद एक स्कूल संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है।  

Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ भीषण हादसा  
सोमवार को सुबह जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Budaun Accident - फोटो : अमर उजाला
स्कूल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए। पीड़ित परिजनों से बात की। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

मृतकों के नाम
1. वैन ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी
2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां
3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर
4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर
5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी
विज्ञापन

घायल बच्चों के नाम
  1. आयुष पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति हजरतपुर
  2. कौशल पुत्र सरवन कुमार निवासी ग्योति हजरतपुर
  3. इशितापाल पुत्री रक्षपाल सिंह निवासी म्याऊं 
  4. सर्वज्ञ शर्मा पुत्र रोहित कुमार निवासी गूरा बरेला
  5. अरुण पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी
  6. पारूल पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज
  7. पारूल पुत्री श्रवण कुमार निवासी ग्योति 
  8. रश्मि पुत्री सरवन कुमार निवासी ग्योति
  9. अतुल पुत्र ननकूराम निवासी नगरिया अभय
  10. भाग्य श्री निवासी जगपाल निवासी ग्योति 
  11. इंद्रजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्योति 
  12. रुद्र प्रताप सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी नगरिया अभय 
  13. प्रियांशी पुत्री मदनपाल निवासी ग्योति
  14. पवन कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी ग्योति 
  15. शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी नवीगंज 
  16. अंशु पुत्र बलराम निवासी नवीगंज 
  17. संजय पुत्र हरपाल निवासी नवीगंज 
  18. परी पुत्री भूपेश निवासी गूरा बरेला
  19. प्रियांशी पुत्री सतीश चंद्र निवासी गूरा बरेला
  20. मानव सिंह पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें