फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल की फ्रेंड लिस्ट में कई बड़े अफसर, नेता विधायक और पूर्व विधायक भी हैं शामिल

Thu, 15 Jan 2015 11:41 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी बर्खास्त सिपाही वीरपाल यादव की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में पुलिस के कई बड़े अफसर और नेता शामिल हैं। नेताओं में कुछ सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक और पूर्व विधायक भी हैं। गैंगरेप के आरोपी इस बर्खास्त सिपाही के फेसबुक एकाउंट पर ज्यादा गतिविधियां तो नहीं हैं लेकिन इसने दोस्त बनाने में यदुवंशियों और महिला मित्रों को ज्यादा प्राथमिकता दी है। इसके कुल 171 फ्रेंड में 39 सजातीय और दस महिला मित्र हैं। इसके फेसबुक एकाउंट की जो मौजूदा स्थिति है उसके हिसाब से इसने लास्ट अपडेट सात जुलाई को अपना कवर फोटो बदल कर किया था।
विज्ञापन

दबंग सिपाहियों की लिस्ट में शामिल वीरपाल यादव का विवादों से पुराना नाता है। राजनेताओं से नजदीकियों के दम पर इसकी दबंगई जगजाहिर थी। प्रतिबंधित पशुओं के तस्करों को संरक्षण देने वाले पुलिसवालों में भी इसका नाम शामिल था। इस दबंग और बदनाम सिपाही से फेसबुक पर एक वह पुलिस अधिकारी भी जुड़ा हुआ है जो एक अरेस्टिंग टीम का मुखिया था। वीरपाल यादव और अवनीश यादव की करनी की वजह से सस्पेंड किए गए एसआई हिमांशु शुक्ला भी इसकी फ्रेंड लिस्ट में हैं। दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व विधायक भी वीरपाल से फेसबुक पर जुड़े हुए हैं। गैंगरेप के आरोप में बर्खास्तगी और जेल चले जाने के बाद भी इन बड़े लोगों ने वीरपाल यादव को फ्रेंड लिस्ट से बाहर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें