फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव: पुलिस ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किया बंद, लोगों में मची अफरातफरी

Thu, 03 Mar 2022 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

ओरछी शीतगृह में  गुरुवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। चंदौसी रोड (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद) हाईवे को बंद करा दिया गया। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
अमोनिया गैस के रिसाव से चंदौसी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के ओरछी शीतगृह में अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस के रिसाव के चलते पुलिस ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को बंद करा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों को निकालने की जल्दबाजी में राहगीरों ने अन्य रास्तों का रुख किया। इससे अन्य रास्तों पर भी जाम की स्थित बनी रही। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए काफी देर पुलिस जूझती रही। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी स्थित आरएस कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। मामले की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। व्यवस्था को संभालने के लिए बिसौली एसडीएम, सीओ समेत कई अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बदायूं से चंदौसी रोड (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद) हाईवे को बंद करा दिया। रास्ता बंद होने के चलते राहगीर बेतरतीब ढंग से वाहनों को निकालने में जुट गए। इससे सड़क के दोनों ओर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं पुलिस कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कर्मियों समेत अन्य के राहत कार्य में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें