पत्रकारों से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। एमएलसी पद के नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक के साथ पार्टी के सभी मौजूदा और पूर्व विधायकों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत सभी नेता रहे। लेकिन सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य नहीं पहुंचीं। इसको लेकर गई सवाल खड़े हुए तो केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मीडिया को सफाई दी। प्रत्याशी वागीश पाठक ने भी कहा कि संसद का सत्र चल रहा है। इस कारण वह नहीं आ सकी होंगी।
पत्रकारों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से सवाल किया कि सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य विधानसभा चुनाव के प्रचार में भी नहीं आईं। इस सवाल को वह टाल गए। उन्होंने कहा कि वह भी दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने नामांकन में मौजूद रहने का आदेश दिया तो बदायूं आ गए। कहा कि सभी विधायक, पूर्व विधायक मौजूद हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। अतीत में देखिए कि जिले में भाजपा की क्या स्थिति थी और आज किया है।
बदायूं को सपा का गढ़ कहा जाता था। तीन सांसद, तीन विधायक, अब भाजपा के हैं। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा पर है। एमएलसी सीट भी भाजपा जीतेगी। वागीश पाठक ने कहा कि उनकी सांसद से कोई बात नहीं हुई है लेकिन उनको मुझे चुनाव लड़ाना चाहिए। कहा कि अपनी जीत पर उनको कोई शक नहीं है। संवाद