बदायूं। दातागंज विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद पिछली साल की तरह कैप्टन अर्जुन चुनाव हार गए। भाजपा विधायक ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर वह परंपरा भी कायम रखी जिसके मुताबिक यहां विधायक लगातार दूसरा चुनाव भी जीतते हैं।
दातागंज विधानसभा सीट को लेकर चर्चा है कि वहां विधायक लगातार दो बार जीतते हैं। बताते हैं कि स्व. संतोष कुमारी पाठक व वयोवृद्ध भाजपा नेता अवनीश सिंह व सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव के साथ ऐसी स्थिति रही।
यहां तक कि वर्ष 2007 व 2012 का चुनाव बसपा के सिनोद शाक्य लगातार जीते थे। उनसे 2017 में भाजपा के राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सीट छीन ली। राजीव कुमार सिंह ने सुबह से ही बढ़त बना ली थी। बीच में एकाथ बार सपा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह भी आगे हुए पर करीब साढ़े नौ हजार के अंतर से परास्त हो गए।
बसपा कैडर व वैश्य वोटों को साधने का दावा कर रहे बसपा प्रत्याशी रचित वैश्य भी करीब बीस हजार के अंतर में सिमट गए तो किसान नेता कांग्रेस के आतिफ खां जख्मी तो ढाई हजार का आंकड़ा नहीं पकड़ सकी। माना जा रहा है कि राजीव ने सपा के कुछ यादव वोट बैंक को भी साध लिया जो जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के बेटे को टिकट न मिलने से नाराज थे। वहीं सिनोद शाक्य के सपा प्रत्याशी संग घूमने के बावजूद मौर्य वोटर भी खिसक गए। संवाद