फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण को कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
जिला बार के पूर्व महासचिव विवेक शर्मा के आवास पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते समर्थक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही कानून बनाकर काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को काम करना चाहिए। बातों से कुछ नहीं होता।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कलान से प्रवीण तोगड़िया शनिवार दोपहर म्याऊ, अलापुर होते हुए बदायूं पहुंचे। यहां जिला बार के पूर्व महासचिव विवेक शर्मा के आवास पर कुछ देर रुके। यहां उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के नहीं बल्कि हिंदुओं के प्रवक्ता हैं। अब तक राजनीतिक दलों के बीच खुद को धर्म निरपेक्ष साबित करने को प्रतिस्पर्धा होती थी, लेकिन अब खुद को हिंदू साबित करने के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है।
तोगड़िया ने कहा कि कई प्रांतों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने निकले हैं। राम मंदिर हजारों हिंदुओं के बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने तबलीगी जमात पर रोक लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद शर्मा, बृजेश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, अंकित सक्सेना, अरविंद परमार, मुकेश पटेल, प्रदीप भारती, अमित गौड़ आदि मौजूद रहे।
उसावां। कलान से उसावां पहुंचने पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। तोगड़िया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरूरी है। दो बच्चों से अधिक होने पर मताधिकार समेत सभी सरकारी सेवाओं का लाभ छीन लिया जाना चाहिए। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, विमल सक्सेना, शिवम बजरंगी, अतुल कुमार गुप्ता, रितिक गुप्ता, सचिन बजरंगी, रतन गुप्ता, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
म्याऊ। कस्बे में पहुंचने पर तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने यहां भी हिंदुओं की एकजुटता पर बल देते हुए जनसंख्या नियंत्रण के साथ काशी और मथुरा में संपूर्ण मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री विवेक, सह प्रांत संगठन मंत्री, मुनिराज, अतुल गुप्ता, निशांत, शुभम, रितिक गुप्ता, ब्रजेश कुमार, पंकज पाठक, गजेंद्र, रविशंकर, राहुल शर्मा, अभय प्रताप सिंह आदि रहे।
--------------
कोरोना धारण कर सकता है गंभीर रूप, सरकार अभी से तैयारी करे
बिल्सी। डॉ. प्रवीण तोगड़िया का परमानंद वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह बाबा इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने उनको प्रतीक चिह्न के रूप में राम दरबार भेंट किया।
तोगड़िया ने कहा कि कोरोना कभी भी गंभीर रूप धारण कर सकता है। इसको लेकर हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार को भी चाहिए कि अभी से सभी तैयारियों को पूरा कर ले ताकि दूसरी लहर की तरह नुकसान न हो। तोगड़िया ने कहा कि अब हिंदू और हिंदुत्व पर बहस हो रही है। जो लोग खुद को धर्म निरपेक्ष बताते थे अब वह खुद को हिंदू साबित करने में लगे हैं। यहां भी उन्होंने मथुरा, काशी और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर दीपक चौहान, शुभम शर्मा, मुकेश कुमार, रोहित सक्सेना, लखन शर्मा, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें