महाराष्ट्र से आए पदाधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को महाराष्ट्र से भाजपा के पदाधिकारी बदायूं पहुंच गए। उनका भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
महाराष्ट्र से आए पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया। महाराष्ट्र से आए पदाधिकारी दो माह तक प्रवास कर संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह बढ़ाने का काम करेंगे। शहर, शेखूपुर, दातागंज, बिल्सी, बिसौली और सहसवान क्षेत्रों में दो-दो पदाधिकारी प्रतिदिन भ्रमण कर बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, अजीत वैश्य, सुधीर श्रीवास्तव, सुखदेव राठौर, पारस गुप्ता, शिशुपाल शाक्य, गोविंद पाठक, अमित पाठक, आशीष शाक्य आदि रहे। संवाद