स्टेडियम में पुरस्कार के साथ विजयी खिलाड़ी और एमएलसी प्रतिनिधि। स्त्रोत सूचना
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक/ बालिका वर्ग बॉक्सिंग एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने किया। बॉक्सिंग में कुल 57 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग बालक वर्ग में मयंक, प्रियांशु, इजान, दीसान विजेता बने। बॉक्सिंग बालिका वर्ग में मीनल, गौरी, कमलेश, खुशी विजेता बनीं।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें वॉलीबॉल बालक फाइनल मैच जय बाबा दास व एपीएस के मध्य हुआ, जिसमें जय बाबा दास ने 15-11 अंक से जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वॉलीबॉल बालिका वर्ग का फाइनल मैच यूपीएस व सीएस के मध्य हुआ, जिसमें यूपीएस ने 11-7 अंक से जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक और महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। विशिष्ट अतिथि सलोनी पाठक ने कहा कि खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया और सभी खेलों के प्रशिक्षक एवं स्टेडियम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।