फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान मेला : जांच में तीन को संभावित टीबी निकली

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर रविवार को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा, एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार झा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। तीन को संभावित टीबी निकली है।
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रसव केंद्र, ओपीडी, भर्ती वार्ड, कोल्ड चेन कक्ष का गहन अवलोकन किया। भर्ती वार्ड और प्रसव कक्ष में रूम हीटर लगे पाए गए। इसके साथ ही प्रसव केंद्र और भर्ती वार्ड में रखे ऑक्सीजन सिलेंडरों को फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स से चलवाकर देखा गया, जो पूरी तरह क्रियाशील मिले।
आयुष्मान आरोग्य मेले में कुल 52 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें बुखार से पीड़ित पांच मरीजों की मलेरिया जांच, तीन संभावित टीबी मरीजों की जांच, दो मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई। अधिकारियों ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्टाफ के कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, महिला चिकित्सक डॉ. नहिदा आजाद, फार्मासिस्ट होशियार मियां, स्टाफ नर्स सुमन, एसटीएस बृजेश राठौर, बीएचडब्ल्यू रवि सक्सेना, लैब तकनीशियन रामप्रताप सहित नरेंद्र कुमार, रमाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-37
दो पीलिया, छह को निकली शुगर
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले में अपराह्न 1:30 बजे तक 63 मरीज उपचार व दवा लेकर जा चुके थे। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 12 मरीजों की रक्त जांच कराई गई, जिसमें छह शुगर, एक टाइफाइड और दो पीलिया के संदिग्ध शामिल थे, हालांकि सभी की रिपोर्ट सामान्य आई। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. जहीर अहमद, चीफ फार्मासिस्ट महेंद्रनाथ, लैब टेक्नीशियन अशर जावेद, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, एएनएम कुमारी एलम और स्वीपर जगदीश मौजूद रहे। संवाद

फोटो-35
हेपेटाइटिस पॉजिटिव मिला मरीज
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक 63 मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों को देखकर दवा लिखी तथा स्टाफ नर्स पूनम ने दवा का वितरण किया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने 22 मरीजों का उपचार किया, जबकि आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने पांच मरीज देखे। लैब टेक्नीशियन श्याम सुंदर ने 10 मरीजों की जांच की, जिसमें एक मरीज हेपेटाइटिस पॉजिटिव पाया गया। टीबी मरीजों को जावेद अहमद ने दवा वितरित की। संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीएमओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें