फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेवर घर में ही मिले, 20 लाख नकदी की भी सुलझ गई गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बर्तन व्यापारी की पत्नी मुन्नी देवी की लूट के बाद हत्या के मामले में पुुलिस ने जेवर और 20 लाख रुपये गायब होने की गुत्थी सुलझा ली है। जेवर घर में रखे एक स्टील के गोल्टे से बरामद कर लिए गए हैं। वहीं जमीन बेचने के बाद 27 लाख रुपये कहां-कहां दिए, इसका भी ग्राफ पुलिस ने तैयार कर लिया है। अब महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अब तक सौ से अधिक सीसी कैमरे भी खंगाल चुकी है।
विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ा गांव में बर्तन व्यापारी की पत्नी मुन्नी देवी की लूट के बाद हत्या का मामला शनिवार की सुबह सामने आया था। इस मामले के तीन लोगों के खिलाफ लूट के बाद हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले में नामजदगी को लेकर दूसरे दिन रविवार को भी पेंच फंसा रहा। वहीं पुलिस ने लूट में गए जेवर घर से ही बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, जो भी जेवर लूट में ले जाने की बात सामने आई थी वह घर के अंदर एक स्टील के गोल्टा में रखे मिल गए हैं, जबकि रुपयाेंं को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। 27 लाख रुपये की जमीन बेचने के बाद दो बेटियों को सात-सात लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा 13 लाख रुपये मेंं से पांच लाख रुपये अन्य किसी काम पर खर्च होना पाया है। आठ लाख रुपये के जेवर गिरवी रखे गए पाए गए हैं। ऐसे में जब न रुपये गए और न ही जेवर गया तो हत्यारोपियों ने मुन्नी देवी के मुंह पर टेप क्यों लगाया। उनकी हत्या क्यों की।
विज्ञापन



अब इसी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम तक पुलिस हत्यारोपी व उसकी वजह पता नहीं कर सकी। पुलिस ने दूसरे दिन भी सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कस्बे के करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है, लेकिन कहीं कोई साक्ष्य अब तक हाथ नहीं लगा है।


लूट के बाद हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन जेवर व रुपये जाना नहीं पाया गया है। अब महिला की हत्या के आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। तीन आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें