फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेपर कोलाज मेकिंग में आयन ने मारी बाजी

विज्ञापन
संविलियन विद्यालय लाही फरीदपुर में बच्चों के साथ मौजूद डीएसओ रमन मिश्रा।स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
बदायूं। संविलियन विद्यालय लाही फरीदपुर में बृहस्पतिवार को बाल मेला लगा। इसमें लेमन रेस, पेपर कोलाज मेकिंग, हिट दी बोतल आदि खेल गतिविधियां हुईं। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लेमन रेस में आयन, दीप्ति और नैना ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पेपर कोलाज मेकिंग में आयन प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाल मेला में बच्चों ने पानी पूरी, भेलपूरी, मेहंदी, मूंगफली, चिप्स आदि के स्टॉल लगाए गए।
मुख्य अतिथि डीएसओ रमन मिश्रा ने कहा कि मेला किसी कॉन्वेंट स्कूल से भी ज्यादा बेहतर और खूबसूरत लगा। विशिष्ट अतिथि बीईओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह विकास क्षेत्र का एक बेहतर विद्यालय है, जिसमें कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में एआरपी वीपी सिंह गौतम, प्रधानाध्यापक अय्यूब खां, सैय्यद तनवीर अली, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आयुषी पाराशरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें