फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 400 मीटर दौड़ में अंकित और दीक्षा अव्वल

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की 41वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक स्तर से बालक वर्ग में अंकित और बालिका वर्ग में दीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उसावां के अंकित ने प्रथम, वजीरगंज के उदित ने द्वितीय और म्याऊं के राधेश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में सालारपुर की दीक्षा ने प्रथम, उसावां की ज्योति ने द्वितीय और म्याऊं की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो, कबड्डी, 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। हालांकि शाम को इनका परिणाम घोषित नहीं हो सका।
इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय मंत्री संजीव शर्मा ने किया। डीएम ने कहा कि खेल बच्चों के विकास में सहायक होते हैं। खेल से बच्चों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का निर्माण होता है। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, फरहत हुसैन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, मंत्री प्रदीप गुप्ता, सीनियर बेसिक क्षेत्र के अध्यक्ष अतुल श्रोत्रिय, मंत्री अरविंद सिंह राठौड़, महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष किरन देवी, सीमा यादव आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जुगल किशोर, अनुराग यादव व प्रभात कुमार ने किया।

पुलिस लाइन मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

पुलिस लाइन मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें