फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डेंगू मलेरिया को लेकर गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
गांव उनौला के स्कूल में डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक करते मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। डेंगू मलेरिया को लेकर जिला अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। यहां हर साल डेंगू मलेरिया कहर बरपाता है। हर साल लोग बेमौत ही काल के गाल में समा जाते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग इस बार पहले से ऐसी तैयारी कर रहा है कि डेंगू मलेरिया को फैलने से रोका जा सके। इसको लेकर गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगी। शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करने का काम करेगा।
विज्ञापन



उप शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) संजय कुमार उपाध्याय ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को पोस्टर, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध आदि के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार काम कराया जाएगा। बच्चों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह उसके बारे में परिवार में चर्चा करें। परिवार के लोगों को ऐसे काम करने के लिए प्रेरित करें, जिससे वह इन बीमारियों से दूर रहें और संक्रमण भी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें