फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चचिया ससुर की हत्या करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
उसावां थाने में खड़ा आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
उसावां। ससुराल में रह रहे भतीजी दामाद ने बुजुर्ग चचिया ससुर की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दामाद को शनिवार को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी फूलसिंह (75) पुत्र गिरवर सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसके पास 10 बीघा जमीन थी। उसके छोटे भाई विजराज ने अपनी बेटी संगीता की शादी सगे भांजे हरीश पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम लोहाठेर थाना कादरचौक के साथ कर दी। हरीश लगातार उनकी जमीन को अपने नाम कराने की जिद करता आ रहा था। फूल सिंह के दो बहनें है जिस पर वह दोनों को बराबर जमीन देने की बात कहते आ रहे थे। शुक्रवार को हरीश ने अपने चचिया ससुर फूल सिंह से जमीन नाम करने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए हरीश ने अपने चचिया ससुर व मामा की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसने सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी ईंट से प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने आरोपी जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें