फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसानों को ‘योगी’ से राहत का इंतजार

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव के दौरान भाजपा ने किया था वायदा, अब भाजपा की सरकार बनने के बाद हर किसी की नजर मुख्यमंत्री पर
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान कर्जमाफी का वायदा जमकर गूंजा। किसानों ने भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग की, जिसका नतीजा उसकी प्रचंड जीत के रूप में सामने आया। अब बारी है प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार गठित होने के बाद किसानों से किए गए वायदे को निभाने की। कर्जदार किसान योगी सरकार से राहत को उम्मीद को प्रतीक्षारत हैं।
काश्तकारों ने कर्ज अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि खेती के संसाधनों की पूर्ति के लिए लिया था। ऐसा भी नहीं कि लागत के अनुरूप पैदावार कम हुई लेकिन उत्पादित आलू, उड़द, मूंग और बाजरा का जो रेट मिला, वह लागत के लिहाज से काफी कम रहा। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेताओं ने सभाओं में खुलकर कहा था कि सत्ता संभालते ही छोटे किसानों के कृषि कार्य से जुड़े कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसी के चलते कर्जदार किसानों में ज्यादातर ऐसे भी हैं जिन्होंने कर्ज माफ होने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


किसानों का नजरिया
प्रदेश सरकार से पूरी उम्मीद
ब्लॉक क्षेत्र के गांव पथरघटा निवासी सोरन सिंह के पास छह बीघा जमीन है। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक से लोन लिया था लेकिन वह जमा नहीं कर पाया। सोरन ने बताया कि खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए तांगा भी चलाता है। उसे पूरी उम्मीद है कि योगी सरकार कर्ज माफ कर देगी।

वायदा किया तो निभाना पड़ेगा
गांव खिरिया वाकरपुर निवासी गोवर्धन लाल मौर्य को कर्ज माफी के मुद्दे पर स्पष्ट कहना है कि भाजपा को प्रदेश की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ पहुंचाने में किसानों का योगदान भी कम नहीं है। गोवर्धन बोले- कर्ज माफी का वायदा कोई जुमला नहीं था जो लोग भूल जाएं। वायदा तो निभाना पड़ेगा।

किसानों के हित में काम करे सरकार
टिमरुआ गांव के कल्लू के नाम किसी भी बैंक में कृषि ऋण नहीं है लेकिन कर्ज माफी को लेकर इलाके के किसानों की आवाज पर सहमत कल्लू का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो पूरे काश्तकार समुदाय को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


निर्णय लेने में देर न करे योगी सरकार
कादरचौक क्षेत्र के गांव लखूपुरा गांव के मनीराम कहते हैं कि चुनाव में वादा तो सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी किया लेकिन किसानों ने भरोसा नरेंद्र मोदी पर जताया। उसे उम्मीद है कि कर्ज माफ होगा लेकिन प्रदेश सरकार को निर्णय लेने में देर नहीं करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें