फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर दबोचा, 10 बाइक बरामद

विज्ञापन
ऑटोलिफ्टर का खुलासा करते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं हैं। घेराबंदी के दौरान एक ऑटोलिफ्टर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़े गए ऑटोलिफ्टर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि लगातार बाइक चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रहीं थीं तो पुलिस टीम लगाई गई। बृहस्पतिवार रात सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और उनकी टीम नौशेरा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उनमें एक व्यक्ति मौके से भाग गया। पुलिस ने घेराबंदी करके एक पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गद्दी चौक निवासी इमरान बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। उसने फरार साथी का नाम काशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी फैज उर्फ फैजी बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऑटोलिफ्टर इमरान को जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि ये ऑटोलिफ्टर नंबर प्लेट बदलकर चोरी का वाहन बेच देते थे। उन्होंने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। इमरान के खिलाफ दस और फैज के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें