फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑटो पेड़ से टकराया, पुजारी की मौत, तीन बच्चों समेत 7 घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो अनेक पाल सिंह : स्त्रोत स्वंय - फोटो : होली के रसिया गाते विधायक राजेश चौधरी और अन्य।
विज्ञापन
कादरचौक। थानाक्षेत्र के गांव निजामपुर के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जबरदस्त हुई टक्कर से ऑटो पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पुजारी की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुजारी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुजारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन

बदायूं शहर से सवारियों को लेकर एक ऑटो चालक कादरचौक के लिए शनिवार शाम चला था। इसी बीच कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए।
इनमें कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रैसीनगला निवासी अनेक पाल सिंह यादव (60) वर्ष पुत्र दयाराम गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को कादरचौक सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने अनेकपाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में अनेकपाल की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनेकपाल गांव के ही मंदिर के पुजारी थे। एसओ कादरचौक उदयवीर सिंह ने बताया कि ऑटो पेड़ से टकरा गया था। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। शेष घायलों का उपचार सीएचसी पर हो रहा है।

हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में कमलेश पुत्र राजेंद्र, इनका चार वर्षीय बेटा पंकज, पत्नी संतोषी (22), पूनम (27), मोहिनी (7) पुत्री कुंवरपाल, सनी (3) पुत्र कमलेश निवासी ततारपुर एवं अच्छनशाह (65) पुत्र चांदशाह निवासी कादरचौक घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।


ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

उसावां। थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सोमेन्द्र, मोनू और मनोज शनिवार रात आठ बजे बाइक से उसावां से अपने गांव जा रहे थे। अकबरपुर रोड पर ग्राम राजनगला के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें