अंबियापुर गांव के पास पटला पड़ा आलू से ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
- फोटो : होली के रसिया गाते विधायक राजेश चौधरी और अन्य।
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव अंबियापुर में ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इससे अनियंत्रित होकर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। इस दौरान सड़क किनारे नाला ध्वस्त हो गया। लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा किया। इसके बाद चालक ट्रॉली लेकर उझानी की ओर रवाना हुआ।
संभल जिले के मूसापुर गांव से चालक ट्रॉली लेकर उझानी के एक कोल्ड स्टोरेज पर जा रहा था। अंबियापुर चौराहे पर चालक कासिम रास्ता भटककर बिसौली की ओर जाने लगा। तभी लोगों ने बताया कि यह रास्ता उझानी नहीं बिसौली को जाता है। तेजी से जा रही ट्रॉली को चालक ने अचानक से रोक दिया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर अंबियापुर निवासी मुरारी लाल कश्यप के घर के पास रविवार सुबह पलट गई। उनके घर में भी आलू के बोरे गिर गए।
गनीमत रही उसकी चपेट में कोई नहीं आया, वरना यहां बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से सड़क किनारे बना नाला ध्वस्त हो गया। दो इंजन भी खराब हो गए। लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा करवाया। इस दौरान चालक कासिम के मामूली चोट भी लग गई। उसके बाद वह उझानी को रवाना हुआ। संवाद