कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति के साथ मारपीट व उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप में चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
बताया है कि तीन मार्च की शाम 06:30 बजे उसके पति घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। गांव के चौराहे पर पकंज, जीतू, अजीत व अनिल चारों भाइयों ने अपने साथी प्रदीप के साथ पति के साथ मारपीट कर दी। पति ने शोर मचाया तो परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने चाकू से परिजनों पर हमला कर दिया।
वह जब बचाने को आगे आईं तो पंकज ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। छीना-झपटी में उनके कपड़े भी फट गए। गांव के लोगाें ने आरोपियों को ललकारा तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में जेठ को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश पुलिस दे रही है।