फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिविल लाइंस थाने से भागा हत्या के प्रयास का आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में थाने से भागा  25 हजार का इनामी सुरजन सिंह यादव । स्त्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाने से सोमवार को पुलिस को चकमा देकर भागा हत्या के प्रयास का आरोपी सुरजन सिंह यादव बृहस्पतिवार को शेखूपुर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरोजपुर इकलहरी निवासी सुरजन के खिलाफ वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह काफी समय बाद भी हाथ नहीं आया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही थी। कुछ ही देर बाद वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। थाने से आरोपी के फरार होने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक सचिन यादव, आरक्षी सतेंद्र कुमार और सनी वर्मा को निलंबित कर दिया था।
मंगलवार को एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुरजन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी को दोपहर में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें