फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दहेज की खातिर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कादरचौक में मायके में रह रही विवाहिता वीना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी पांच साल पहले उसावां थाना क्षेत्र के गांव अस्दरमई निवासी विपिन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति नोएडा में भवनों में बिजली फिटिंग, टंकी बनाने व पत्थर लगाने का ठेका लेता है।
आरोप है कि पति विपिन कुमार, ससुर पनमेश्वरी, सास गुड्डी, ननद निशा, देवर विकास, बड़े ननदोई अतपाल ने 22 सितंबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि जब वह मायके जो रही थी तो रास्ते में चांदे की पुलिया के पास पति विपिन कुमार, देवर विकास, बहनोई अतपाल सिंह और दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और जान से मारने की कोशिश की। वहां से वह बमुश्किल भागी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें