फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर महिला का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मानसिक उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने अपने तीन बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूलरूप से शाहजहांपुर के तिलहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व तिलहर निवासी युवक से हुई थी। पति के शराब पीने और आए दिन मारपीट करने के कारण वह अपने तीन बच्चों के साथ दादरी में अलग रह रही थी। इस बीच दादरी में ही रहने वाले दातागंज निवासी युवक से उसका परिचय हुआ।
आरोपी ने पीड़िता को साथ रखने और शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी के वादे पर भरोसा कर उसने अपने पति से तलाक की प्रक्रिया शुरू की, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप के मुताबिक, शादी का आश्वासन देकर युवक ने करीब एक साल पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी ने किसी अन्य युवती से संबंध की बात कहकर उसे साथ रखने से इनकार कर दिया और अपने गांव दातागंज लौट आया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी के कहने पर उसने अपने मायके वालों से भी रिश्ते तोड़ लिए थे, जिसके चलते वह अब पूरी तरह बेसहारा हो गई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। नमाज पढ़ने को कहता था, लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। फोन पर बात करने पर गाली-गलौज और अभद्रता करता था। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि थाने में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें