बिनावर। कस्बा के सर्राफा व्यापारी अतुल गुप्ता के घर शुक्रवार की रात करीब तीन बजे घर के मंदिर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग की लपटें निकलनी लगीं। आग लगने के बाद सर्राफा व्यापारी ने खिड़की से कूदकर खुद और परिवार की जान बचाई। आग में घर में रखी नगदी समेत अन्य सामान राख हो गया।
कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी अतुल गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी मनाने के बाद वह परिवार के साथ सो रहे थे। करीब तीन बजे के आसपास उनको कमरे में आग की लपटें महसूस हुईं। उठकर देखा तो घर के मंदिर में आग की लपटें निकल रही थीं। तुरंत पत्नी सोनम गुप्ता को जगाकर दोनों बच्चों सहित खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। शोर मचाने पर पड़ोसी भी जमा हो गए। आग की लपटें तेज होने के बाद घर का सामान जलने लगा था। पुलिस ने जल्द ही पहुंचकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घर का आधे से ज्यादा सामान जलकर राख हो गया।
अतुल गुप्ता ने बताया कि आग से घर में रखे करीब तीन लाख रुपये, एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, बेड, एलईडी, किचन का पूरा सामान जल गया। उन्होंने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। घर में आग लगने के बाद लेखपाल अर्जुन और अवर अभियंता सतीश ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अग्निशमन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। मौके पर टीम ने पहुंचकर बुझाई। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद जलकर राख जीने की गिरल और अन्य सामान। संवाद
शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद जलकर राख जीने की गिरल और अन्य सामान। संवाद