फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताला काटकर मकान कब्जाने की कोशिश

Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान पुलिस ने ताला काटकर मकान पर कब्जा करने की कोशिश में दो डॉक्टरों समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मकान मालिक का आरोप है कि किरायेदारी के विवाद में न्यायालय की ओर से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद आरोपियों ने कटर से ताला काटकर उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नयागंज निवासी तनुज कुमार ने बताया कि परिवार के अनिल कुमार उर्फ गनेश ने उसके पिता और बुआ के मकान का संदिग्ध किरायानामा डॉ. रामनिवास की संस्था प्रेम लोक कल्याण समिति के नाम कर दिया था। किरायानामा अवैध था, इसलिए पिता ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना चल रही है।
मकान पर कब्जा तनुज कुमार का है। इस मामले में न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। 10 मई को अनिल कुमार उनकी पत्नी कुमकुम, डॉ. रामनिवास के बेटे डॉ. आदित्य और डॉ. अभिनव ने कटर से मकान का ताला काट दिया। उन्होंने मकान कब्जाने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी असलहे भी लेकर आए थे। तनुज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, कुमकुम, आदित्य और अभिनव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें