फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहवर शाह में संविदा लाइनमैन पर हमला, एक ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार दोपहर बिसौली इलाके में लाइन ठीक करने आए संविदा लाइनमैन पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की और फायर भी किया। बीच बचाव में एक ग्रामीण घायल हुआ है। लाइनमैन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया जुगेंद्र पुत्र चंद्रपाल परवेज नगर हरदासपुर फीडर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात है। जुगेंद्र के मुताबिक बुधवार दोपहर वह अपनी टीम के साथ साहवर शाह गांव में लाइन ठीक करने गया था। वह पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। उसी समय गांव के कुछ दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग जमा हो गए। उन्होंने लाइनमैन को बचाने की कोशिश। बताते हैं कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने वाले एक ग्रामीण को ही पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जुगेंद्र के भी चोटें आईं हैं। जुगेंद्र ने साहवर शाह के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि ये गांव के दो पक्षों का विवाद है। लाइनमैन से कोई विवाद नहीं हुआ है। तहरीर आई है। जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें