फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर मुख्य बाजार से ध्वस्त कराया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात मुख्य बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया। दुकानों के बाहर कब्जा करके रखे गए सामान, तख्त, बेंच व अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह कोतवाली के सामने किया। राजस्व निरीक्षक व निर्माण प्रभारी के नेत्रत्व में अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात पालिका प्रशासन और कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार में नवादा चौराहे से कोतवाली होते हुए ब्लॉक तक अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने दुकानों के बाहर तख्त, बेंच, तिरपाल, टीन आदि डालकर किया गया अतिक्रमण और अस्थायी व स्थायी अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। बुधवार सुबह दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए मुख्य बाजार में कोतवाली के सामने प्रदर्शन भी किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वहां से हटा दिया। पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बताया कि नगर में अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। लेखाकार अब्दुल फरीद खां ने बताया कि राजस्व निरीक्षक नीरज गंगवार और निर्माण प्रभारी अंसार हुसैन के नेतृत्व मेें अतिक्रमण हटाओ दस्ता गठित किया गया है, जो वाहन के साथ नगर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें