फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला कारागार भेजे गए 35 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संभल जिला घोषित होने के बाद अब उसके बंदियों को भी अलग कर दिया गया। संभल जिले के करीब 35 बंदी जिला कारागार में बंद थे। इससे सभी को मुरादाबाद की जेल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में संभल जिले के गुन्नौर, धनारी और रजपुरा क्षेत्र के करीब 35 बंदी बंद थे। संभल जिला घोषित हुए काफी समय हो चुका है लेकिन ये बंदी बदायूं जेल में थे। यहीं उनके मामलों की सुनवाई हो रही है लेकिन अब बंदियों का भी बटवारा कर दिया गया है। जो बंदी संभल जिले के थे। सभी को मुरादाबाद जेल भेज दिया गया है। इससे बदायूं जिला कारागार को काफी राहत मिली है। बताते हैं कि बदायूं जेल की क्षमता करीब 500 बंदियों की है। जबकि यहां करीब 1400 बंदी बंद हैं, जिससे जिला कारागार में अव्यवस्थाएं भी फैल रहीं थीं। संभल के बंदियों के ट्रांसफर होने से बाकी बंदियों को भी राहत महसूस हुई है।
संभल जिले के करीब 35 बंदियों को मुरादाबाद ट्रांसफर किया गया है। दरअसल उनका जिला अलग हो चुका है। उनके अधिकतर मामलों की सुनवाई भी वहीं हो रही है। इससे उन्हें शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य कुमार, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें