फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबिलास कॉलेज के बूथ पर पूर्वमंत्री और प्रभारी निरीक्षक में नोकझोंक

Thu, 23 Nov 2017 12:39 AM IST
उझानी।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
विज्ञापन
हरबिलास कॉलेज के बूथ पर पूर्वमंत्री और प्रभारी निरीक्षक में नोकझोंक
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पक्षपात का आरोप 
किलाखेड़ा में इंक पैड को लेकर शिकायत की 
उझानी (बदायूं)। हरबिलास कॉलेज के पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान कई अपरिचित युवकों के अंदर घुसने पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की इस बात को लेकर प्रभारी निरीक्षक से नोकझोंक हो गई। 
मामला दोपहर में करीब एक बजे का है। सपा के पोलिंग एजेंट ने बूथ के पास कई अपरिचित युवकों के नजर आने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस कर्मियों ने इसे अनसुना कर दिया तो एजेंट ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा को अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने अपरिचित युवकों को मौके पर जाकर हटाने की जरूरत महसूस नहीं की। सूचना के बाद सपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल के पति पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल भी पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से भी इसका कारण पूछा। बाद में पूर्व राज्यमंत्री और प्रभारी निरीक्षक के बीच नोकझोंक हो गई। उधर किलाखेड़ा बूथ पर इंक पैड में स्याही कम होने पर मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी से शिकायत की। मतदाताओं में हरीओम का कहना था कि स्याही कम होने की वजह से बैलेट पेपर पर निशान साफ नहीं लगा है। ऐसी ही शिकायत कुछ और मतदाताओं ने भी की। बाद में सपा समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी को आड़े हाथ ले लिया। फोन पर मामला डीएम तक पहुंच गया। बाद में इंक पैड का इंतजाम कराया गया। इसे लेकर करीब 20 मिनट तक मतदान भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

-------------- 
सदस्य पद के प्रत्याशी का बिस्तर फेंका 
उझानी। बिल्सी रोड बाजार में कुरैशियान पुलिया के पास पालिका सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने अपना बिस्तर डाला था। सुबह पुलिस कर्मी पहुंचे और बिस्तर को हटा ले जाने की कहने लगे। प्रत्याशी के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो थैला समेत उसका बिस्तर फेंक दिया गया। आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल भी उठाए लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया।
-------------- 
कछला में दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी 
उझानी। कछला में मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच उस वक्त कहासुनी हो गई जब एक प्रत्याशी दूसरे पक्ष के लोगों को चिह्न दिखाकर वोट देने के लिए समझाने लगा। दूसरे ने पुलिस कर्मी को बुलाकर हालात से अवगत कराया लेकिन पुलिस वाले के हस्तक्षेप नहीं करने पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कहासुनी बढ़ गई। यह गनीमत रही कि कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला निपटा दिया वरना मारपीट भी हो सकती थी।
विज्ञापन

---------------- 
फर्जी मतदान की शिकायत पर युवक दबोचा 
उझानी। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट की शिकायत पर मतदान कर्मियों ने एक युवक को रोक लिया। पीठासीन अधिकारी ने पुलिस के जोनल अफसर को भी बुला लिया। युवक को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिरासत में लिया गया युवक एक प्रत्याशी का रिश्तेदार बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें