फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और पूर्व चेयरमैन 17 घंटे थाने में रहे नजरबंद

विज्ञापन
गुजरात में चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
इस्लामनगर। निकाय चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने बिल्सी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां को 17 घंटे तक थाने में ही नजरबंद रखा। साथ ही सदस्य पद के दो प्रत्याशी भी नजरबंद रहे।
विज्ञापन

कस्बे के मुहल्ला गवां देवत में रुपये बांटते समय दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हो गया था। बिल्सी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के छोटे भाई मुशाहिद अली की पत्नी निशात बी भी बसपा से चेयरमैन पद की प्रत्याशी हैं। वहीं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां की बहन जाहिदा बेगम सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी हैं। विवाद होने पर दोनों ही अपने समर्थकों छुड़ाने को वहां पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर पूर्व विधायक और पूर्व चेयरमैन के साथ ही सदस्य पद के प्रत्याशी यूनुस और वसीम सकलैनी को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया।
पुलिस ने आज बुधवार की शाम करीब चार बजे दोनों को छोड़ा। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और पूर्व चेयरमैन वाहिद खां तथा सदस्य पद के दो उम्मीदवार लगभग 17 घंटे तक नजरबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें